Jhansi News: डबल मर्डर की सनसनी वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

UP News: झांसी से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां एक ही परिवार के दो लोगों की एक साथ हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Date Updated Last Updated : 10 December 2024, 11:54 AM IST
फॉलो करें:

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ही परिवार के दो लोगों की एक साथ हत्या कर दी गई. यह घटना झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुटोरा की है. जहां गांव के ही एक सिरफिरे ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने पति-पत्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिजनों ने दी जानकारी 

इस घटना के बाद मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बहू संगीता और बेटे पुष्पेंद्र की गांव के ही कुछ लोगों ने बच्चों के सामने तलवार से हमला कर हत्या कर दी है. घटना की सूचना टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. घटना किस बात को लेकर हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

आगे अपडेट जारी है - 

सम्बंधित खबर