मातम में बदला जश्न वाला घर, बहन की डोली के साथ उठी भाई की अर्थी

UP News: यह खबर यूपी के उन्नाव से है जहां रविवार रात बहन की शादी के दिन एक भाई सड़क हादसे में जिंदा जल गया. वह अपनी चचेरी बहन को लेने बाइक से जा रहा था. तभी रास्ते में कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई. हादसे के बाद कुछ ही देर में बाइक जलकर राख हो गई. कार की टक्कर से बाइक सवार की जिंदा जलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Date Updated Last Updated : 25 November 2024, 05:49 PM IST
फॉलो करें:

UP News: जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक सवार अपनी चचेरी बहन को बाइक से लेने गया था क्योंकि उसकी बहन की शादी थी. रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया. घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. किसी तरह सोमवार की सुबह बहन की शादी कर उसे विदा किया गया. भाई के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आज दोपहर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि बारा सगवर थाना क्षेत्र के तलिहाई गांव निवासी उदयराज गौतम के पुत्र आकाश (25) की रविवार को उसकी बहन सीता उर्फ ​​कोमल की शादी थी. आकाश अपनी चचेरी बहन बीघापुर थाना क्षेत्र के पंसरिया गांव निवासी पुष्पा को लेने बाइक से जा रहा था. तभी बीघापुर थाने के सामने बिहार थाना क्षेत्र के दीवानखेड़ा गांव निवासी अवधेश (47) पुत्र बाबूलाल व उनकी पत्नी प्रतिभा देवी (35) व बेटा अविरल (18) तथा वृद्ध बाबूलाल पुत्र मन्नू लाल व उनकी पत्नी नन्हा देवी कार से दीवानखेड़ा ककरारी पाटन गांव जा रहे थे. इस दौरान कार का टायर फट गया.

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चले जाने से सामने से आ रहे बाइक सवार आकाश से टकरा गई. हादसे के समय बाइक चला रहे आकाश की बाइक में आग लग गई. हादसे में आकाश की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई. कार में सवार सभी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर पुलिस ने बाइक सवार मृतक आकाश के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है. हादसे में दूसरे नंबर के भाई आकाश की मौत की खबर मिलते ही बहन सीता ने रोती रही. बाराती वापस लौट गये. गांव से 2 किलोमीटर दूर कुंभी गांव से बारात आई थी. 

दर्दनाक हादसा

बड़ा भाई कुलदीप छोटा भाई राज बहन से लिपटकर रोता रहा. सुबह 3 बजे दूल्हा शादी के लिए अपने परिजनों के साथ पहुंचा. सुबह हिन्दू रीति रिवाज के बाद शादी हुई. उसके बाद बहन की विदाई हो गई है. लेकिन शादी सारी खुशियां मातम में बदल गई. शादी की सारी तैयारियां एक पल में ठहर सी गईं.

लड़की की आंखों में आंसू थे और उसके परिवार के लोग भी इस दुःखद घटना से टूट चुके थे. गांव वाले भी इस घटना से गहरे सदमे में थे और सभी लोग यही कह रहे थे, "हे भगवान, ये क्या हो गया." किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि अचानक शादी की खुशियों के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा घटित हो गया.

सम्बंधित खबर