UP News: होटल में 2 नाबालिगों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, परिवार का ही सदस्य निकला आरोपी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दर्दनाक मामला सामने आ रहा है, जहां एक होटल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसकी पहचान अरशद (24) के रूप में हुई है. 

Date Updated Last Updated : 01 January 2025, 12:07 PM IST
फॉलो करें:

UP News: यूपी के लखनऊ से बड़ा वारदात सामने आ रहा है. जहां एक होटल के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसका नाम अरशद बताया जा रहा है, अरशद की उम्र 24 साल है. 

पुलिस ने दी घटना की जानकारी 

इस मामले में DCP रवीना त्यागी ने बताया कि घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी के नाका इलाके में स्थित होटल शरणजीत में हुई. त्यागी ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान अरशद (24) के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी. इस जघन्य कृत्य के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया.

कौन है आरोपी?

इस घटना में मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के रूप में हुई है. ये सभी अरशद की बहनें हैं. पुलिस के अनुसार, पांचवीं आरोपी की मां आसमा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरशद आगरा का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया. उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम तैनात कर दी गई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित खबर