Kissan Andolan: कल देशभर में 4 घंटे के लिए ट्रेनें रोकेंगे किसान, हरियाणा पुलिस को भी दी गई चेतावनी

Kissan Andolan: पंधेर ने कहा कि अगर लखीमपुर खीरी घटना में न्याय नहीं मिला तो शुभकरण हत्याकांड में कैसे न्याय मिल सकता है। अगर शुभकरण को न्याय नहीं मिला तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Date Updated Last Updated : 09 March 2024, 11:11 AM IST
फॉलो करें:

Kissan Andolan: हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू और खानूरी बॉर्डर पर अपनी मांगें मनवाने के लिए अड़े हुए हैं। किसानों ने कल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है, जिसमें महिला किसान भी शामिल होंगी। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन किया है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत का नाम दिया गया है। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने किसानों से ट्रेन रोको आंदोलन में शामिल न होने की अपील की है। नेताओं ने कहा कि अंबाला प्रशासन द्वारा पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है। अगर कोई इसमें शामिल है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

कल सरकार को पता चल जायेगा कि यह किसका आंदोलन है

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने ट्रेन रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रेन को रेलवे स्टेशन और फाटक पर ही रोकना है क्योंकि अगर आप ट्रैक के बीच में बैठेंगे तो नुकसान हो सकता है। यह एक प्रतीकात्मक आंदोलन होगा। पंधेर ने कहा कि मोदी सरकार कह रही है कि ये आंदोलन पंजाब का है, कल पता चल जाएगा कि ये आंदोलन किसका है।

सम्बंधित खबर