जीजी एरा में एक और शर्मनाक हार! पहली बार घर पर कीवी से हारी ODI सीरीज, गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का कठिन दौर

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम को लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय टीम के खाते में एक के बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ते जा रहे हैं.

Date Updated Last Updated : 19 January 2026, 08:47 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. जब से गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है, तब फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन अब फैंस जीजी एरा से खुश नहीं है. 

लोग मान रहे थे कि मैदान पर जिस आक्रामक अंदाज़ के लिए वह जाने जाते थे, वही असर उनकी कोचिंग में भी देखने को मिलेगा,  लेकिन हकीकत इससे बिलकुल अलग साबित हुई. जब से गंभीर कोच बने हैं तब से भारतीय टीम उतार-चढ़ाव से गुजर रही है. 

घर पर भारत की शर्मनाक हार 

भारतीय सरजमीं पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें मेहमान टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. इंदौर में हुए निर्णायक मैच में भारत को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारत के साथ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. दरअसल यह न्यूजीलैंड की भारतीय सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीत थी. इससे पहले कीवी टीम  कभी भी भारत को भारत में हराने में सफल नहीं हुई थी. 

कुछ बड़ी सफलताएँ भी मिलीं

हालांकि हार  के अलावा गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को कई अहम सफलताएं भी मिली हैं. पिछले साल मार्च में भारतीय टीम ने गंभीर की कोचिंग में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया वहीं सितबंर में 2025 एशिया कप में भी भारत ने ही बाजी मारी थी. ये उपलब्धियां अहम रहीं, लेकिन इनसे टीम के खराब प्रदर्शन की पूरी भरपाई नहीं हो सकी.

हार और टूटते रिकॉर्ड बने चिंता का कारण

गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया को कई ऐसी हार झेलनी पड़ीं, जो पहले लंबे समय से नहीं देखी गई थीं. 

  • भारत ने 12 साल बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई
  • 25 साल बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेला
  • न्यूजीलैंड से 1988 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज हारी
  • 2012 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली
  • घरेलू टेस्ट में भारत का अब तक का सबसे कम स्कोर (46 रन) बना
  • रनों के अंतर से सबसे बड़ी टेस्ट हार दर्ज हुई
  • टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में नहीं पहुंच सकी
  • 2015 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हाथ से गई
  • अगस्त 2024 में भारत ने 1997 के बाद पहली बार श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवाई

फैंस में बढ़ी निराशा

पिछले कई सालों में भारतीय टीम के कोचों ने जिन रिकॉर्ड्स को संभालकर रखा था, वे गौतम गंभीर के कोच बनते ही एक के बाद टूटते चले जा रहे हैं. यही वजह है कि लगातार मिल रही हार और खराब प्रदर्शन से फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं और गंभीर को ट्रोल कर रहे हैं. 

सम्बंधित खबर