London में गूंजे मोदी के नारे, भाजपा के विदेशी दोस्तों ने निकाली पैदल यात्रा

भाजपा के समर्थक भारत के अलावा लंदन में भी हैं। यूके भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी और फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कायर्क्रम में कई सारे प्रवासी भारतीय ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के दौरा ब्रिटेन में प्रवासी भारतीय भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना समर्थन दिखाते नजर आए।

Date Updated Last Updated : 29 April 2024, 05:42 PM IST
फॉलो करें:

लंदन।  यूके (UK) के भाजपा (BJP) के प्रवासी दोस्तों ने लंदन (London) में रन फॉर मोदी कार्यक्रम (Expatriate friends participated in Run for Modi program) का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों (Overseas Indians) ने सम्मिलित होकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) के लिए अपना विशेष लगाव दिखाया। कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव प्रचार लंदन में भी करते नजर आए।

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के महासचिव सुरेश मंगलगिरी ने बताया कि 2019 में भी उन्होंने चुनाव के दौरान भी उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। तब भी लोगों ने इसी तरह भाजपा के प्रति अपना प्यार दिखाया था। लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए आज भी वही प्यार और उत्साह है। कार्यक्रम को सफल प्रवासी भारतीयों की प्रतिभागिता ने बनाया।

अयोध्या का राम मंदिर बनाना, आर्टिकल 370 हटाना जैसे कई कार्य भाजपा ने किए हैं, जो कि एक हिंदुस्तानी होने के नाते हम समझ सकते हैं कितने आवश्यक थे। हाथ में भारत और भाजपा के झंडे लिए निकले लोगों ने लंदन की सड़कों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। वहीं हर हर मोदी, घर घर मोदी, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाए।

सम्बंधित खबर