Sheikh Hasina: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार ने बढ़ाया वीजा की अवधि

शेख हसीना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वीजा को बढ़ा दिया है. ऐसे में फिलहाल के लिए शेख हसीना भारत में ही रहेगी.

Date Updated Last Updated : 08 January 2025, 04:29 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: शेख हसीना

India Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं किया जाएगा. भारत सरकार को अप्रत्यक्ष संदेश में इस मामले पर अपना पक्ष साफ किया है. भारत सरकार ने शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद उनके वीजा को बढाया है. गृह मंत्रालय ने शेख हसिना के भारत में रहने के लिए समय सिमा को बढ़ा दिया गया है. 

शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश से चली आई थीं. भारत की ओर से उनके वीजा को उस समय बढ़ाया गया है, जब उनके बांग्लादेश में प्रत्यर्पण करने की चर्चा काफी तेज थी. बांग्लादेश की सरकार ने हाल ही में भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की थी. ऐसे में भारत की ओर से लिया गया ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है. मोहम्मद युनूस की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट को रद्द करके उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है.

प्रत्यर्पण की मांग को लेकर शेख हसीना के वीजा को बढ़ाकर भारत ने  बांग्लादेश की सरकार को करारा जवाब दिया है और ये भी साफ कर दिया है कि फिलहाल के लिए उनका  प्रत्यर्पण नहीं किया जाएगा. बांग्लादेश की सरकार ने दिंसबर के महिने में भारत को एक नोट भेजकर उनके बांग्लादेश में प्रत्यर्पण को लेकर अनुरोध किया था. भारत के इस फैसले के बाद बांग्लादेश की ओर से इस मामले में क्या कदम होगा, इस पर भारत की नजर है.


शेख हसीना के वीजा के बढाए जाने के बाद फिलहाल वो दिल्ली में ही रहेंगी. शेख हसीना के बांग्लादेश से वापस आने के बाद मोहम्मद युनूस की वहां पर सरकार चल रही है. 77 साल की उम्र में  शेख हसीना को वहां बांग्लादेश में लंबे समय से चल रहे देशव्यापी विरोध के कारण वहां से भागना पड़ा था. 

सम्बंधित खबर