G-7 summit in Canada: डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस को मार्क कार्नी ने रोका, आखिर क्या रही वजह, Video

कनाडा के कैननास्किस में 15-17 जून 2025 तक चलने वाला G-7 शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है. इस वैश्विक मंच पर विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों के नेता शामिल हुए हैं.

Date Updated Last Updated : 17 June 2025, 11:28 AM IST
फॉलो करें:

G-7 summit in Canada: कनाडा के कैननास्किस में 15-17 जून 2025 तक चलने वाला G-7 शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है. इस वैश्विक मंच पर विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों के नेता शामिल हुए हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर प्रमुख हैं.

भारत को इस सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, और पीएम मोदी साइप्रस दौरे के बाद कनाडा पहुंचे हैं.

वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

सम्मेलन के दौरान एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस वीडियो में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में रोकते हुए कहा कि मुझे जी-7 के अध्यक्ष के रूप में अपना काम करने दीजिए.

यह घटना तब हुई जब ट्रंप ने अपने एजेंडे पर लंबी बात शुरू कर दी थी, जिसे कार्नी ने काटते हुए सम्मेलन के नियमों का पालन करने की अपील की. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, और कई यूजर्स ने इसे ट्रंप के लिए अपमानजनक करार दिया.

सोशल मीडिया पर आ रही प्रक्रिया 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस घटना ने खूब चर्चा बटोरी. एक यूजर ने लिखा, "कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप की बेइज्जती हुई." अन्य यूजर्स ने भी इस क्षण को ट्रंप के लिए असहज बताते हुए कार्नी के दृढ़ रवैये की सराहना की.

पीएम मोदी की मौजूदगी ने भारत की वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया. उनकी कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ पहली मुलाकात और भारत-कनाडा संबंधों पर चर्चा इस सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

सम्बंधित खबर