अमेरिका ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस के फ्रीज खातों का उठाया मुद्दा

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका भी बयान दे चुका है। अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारत ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था

Date Updated Last Updated : 28 March 2024, 09:57 AM IST
फॉलो करें:

भारत की कड़ी आपत्ति के बावजूद अमेरिका ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है। पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और अब कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर अपनी राए दी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका सभी मुद्दों के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा, 'वे किसी निजी राजनयिक वार्ता के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देते हैं। एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका भी बयान दे चुका है। अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारत ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अधिकारियों ने अमेरिकी मिशन के कार्यकारी उप प्रमुख ग्लोरिया बारबेना को दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था। ये मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली।

सम्बंधित खबर