श्रीलंका में पर्यटक वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 21 भारतीय गिरफ्तार

श्रीलंकाई अधिकारियों ने पर्यटक वीजा नियमों का उल्लंघन करके द्वीप राष्ट्र में अवैध रूप से ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र चलाने के आरोप में 21 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Date Updated Last Updated : 14 March 2024, 09:18 AM IST
फॉलो करें:

श्रीलंकाई अधिकारियों ने पर्यटक वीजा नियमों का उल्लंघन करके द्वीप राष्ट्र में अवैध रूप से ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र चलाने के आरोप में 21 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 से 25 वर्ष की आयु के 21 भारतीय पुरुषों (जो पर्यटक वीजा पर श्रीलंका गए थे) को मंगलवार को आव्रजन और प्रवासन विभाग ने हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद, विभाग ने नेगोंबो शहर में एक किराए के घर पर छापा मारा, जहां गिरफ्तार व्यक्ति एक ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर चला रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि घर को एक कार्यालय स्थान में बदल दिया गया था जहां कंप्यूटर और अन्य उपकरण लगाए गए थे।

Tags :

सम्बंधित खबर