रात को चेहरे पर लगाएं ये घरेलू फेस मास्क, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Skincare Tips: घर में उपलब्ध चीजों से बने फेस मास्क त्वचा को बिना केमिकल के निखारने में मदद करते हैं. यहां कुछ आसान और प्रभावी घरेलू फेस मास्क के उपाय दिए गए हैं जो सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी हैं. आइए जानते है कैसे करें इस्तेमाल ?

Date Updated Last Updated : 07 November 2024, 05:40 PM IST
फॉलो करें:

Skincare Tips: आजकल की प्रदूषित वातावरण के कारण दुनियाभर में लोग अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में कई लोकप्रिय घरेलू नुस्खों है, जिसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. क्या आप जानते हैं कि आप घरेलू चीजों की मदद से कई तरह के फेस मास्क बना सकते हैं?

1. हल्दी और बेसन फेस मास्क

सामग्री: 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही या गुलाब जल

विधि: सभी सामग्री मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह फेस मास्क त्वचा को निखारता है, दाग-धब्बे कम करता है, और चेहरे की रंगत में निखार लाता है.

2. एलोवेरा और शहद फेस मास्क

सामग्री: 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद

विधि: एलोवेरा और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क त्वचा में नमी बनाए रखता है, त्वचा को मुलायम बनाता है और चमकदार बनाता है. यह ड्राई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है.

3. दही और ओट्स फेस मास्क

सामग्री: 2 चम्मच दही, 1 चम्मच ओट्स (पिसा हुआ)

विधि: दही और ओट्स को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. यह मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट

सम्बंधित खबर