शेफाली जरीवाला की अचानक मौत पर क्या हुआ था उस रात? जानिए क्या रही कारण 

'कांटा लगा' गाने से फेमस हुईं मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 27 जून की रात को उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत को झटका लगा. उनके पति पराग त्यागी और मां गहरे शोक में हैं.

Date Updated Last Updated : 29 June 2025, 04:53 PM IST
फॉलो करें:

Sudden death of Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' गाने से फेमस हुईं मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 27 जून की रात को उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत को झटका लगा. उनके पति पराग त्यागी और मां गहरे शोक में हैं.

शनिवार शाम को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पराग उन्हें अंतिम विदाई देते हुए रोते नजर आए. शुरुआती जांच में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी हुई है.

उस रात की घटना

27 जून को शेफाली के घर में पूजा थी, जिसके चलते वे व्रत पर थीं. इसके बावजूद, उन्होंने दोपहर में एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया. जानकारी के अनुसार, वे पिछले 7-8 सालों से डॉक्टरी सलाह पर नियमित रूप से यह दवा ले रही थीं. रात 10 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

उनके शरीर में कंपकंपी शुरू हुई, और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं. पराग, उनकी मां और कुछ अन्य लोग उस समय घर पर मौजूद थे. उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच और दवाओं पर सवाल

मुंबई पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के बयान दर्ज किए, जिनमें परिवार, घरेलू कर्मचारी और बेलेव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं. फॉरेंसिक टीम ने शेफाली के घर से एंटी-एजिंग वायल्स, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक गोलियां बरामद की हैं, जिनकी जांच चल रही है. पुलिस को संदेह है कि एंटी-एजिंग दवाएं कार्डियक अरेस्ट का कारण हो सकती हैं.

हालांकि, कोई पारिवारिक विवाद या संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है. शेफाली की मौत की सटीक वजह पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट होगी. उनके निधन ने प्रशंसकों और सहकर्मियों को गहरा आघात पहुंचाया है.

सम्बंधित खबर