विजय देवरकोंडा पर आदिवासी समुदाय के अपमान का आरोप, रायदुर्गम पुलिस ने दर्ज की FIR

तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा द्वारा 'रेट्रो' के प्री-रिलीज़ इवेंट में दिए गए एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. आदिवासी समुदाय के नेता अशोक कुमार राठौड़ ने विजय पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

Date Updated Last Updated : 22 June 2025, 08:21 PM IST
फॉलो करें:

Vijay Deverakonda: तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा द्वारा 'रेट्रो' के प्री-रिलीज़ इवेंट में दिए गए एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. आदिवासी समुदाय के नेता अशोक कुमार राठौड़ ने विजय पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने इस मामले में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत विजय के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह मामला पहले भी हैदराबाद के आर.एस. नगर पुलिस स्टेशन में सुर्खियों में आ चुका है.

क्या है पूरा मामला?

26 अप्रैल को विजय देवरकोंडा सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कश्मीर में चल रहे हालात और पहलगाम हमले पर टिप्पणी की थी. विजय ने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है, उसका समाधान केवल शिक्षा और जागरूकता है ताकि कोई उन्हें गुमराह न कर सके.

कश्मीर भारत का हिस्सा है और कश्मीरी हमारे हैं. इसके बाद उन्होंने एक विवादास्पद बयान दिया, “वे लोग ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे 500 साल पहले की जनजातियां बिना सामान्य समझ के करती थीं.” इस बयान को आदिवासी समुदाय के अपमान के रूप में देखा गया.

विजय की सफाई

विवाद बढ़ने पर विजय ने सफाई देते हुए कहा कि उनका ‘जनजाति’ शब्द ऐतिहासिक संदर्भ में था, न कि भारत के अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

फिर भी, यह बयान अब उनके लिए कानूनी मुसीबत का कारण बन गया है.
इस मामले ने सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में तूल पकड़ लिया है. पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. विजय के प्रशंसक और आलोचक इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

सम्बंधित खबर