टाइगर ने अक्षय कुमार को बनाया अप्रैल फूल, आप भी Video देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

टाइगर ने अक्षय को अप्रैल फूल बनाया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.

Date Updated Last Updated : 01 April 2024, 02:55 PM IST
फॉलो करें:

अप्रैल के पहले दिन हर कोई किसी न किसी को बेवकूफ बनाने की कोशिश करता है. कई लोग एक दूसरे का मज़ाक उड़ाते हैं. इसीलिए इस दिन को अप्रैल फूल कहा जाता है. इस दिन टाइगर श्रॉफ अपने बड़े भाई अक्षय कुमार के साथ मजाक करने से कैसे बच सकते हैं? टाइगर ने अक्षय को अप्रैल फूल बनाया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.
 
टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही टाइगर अक्षय के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में टाइगर सभी के साथ गेम खेल रहे हैं. वे सबसे पहले कोक की बोतल को जोर-जोर से हिलाते हैं, जिससे उसमें गैस बनने लगती है। इसके बाद वह सभी को गेम खेलने के लिए इनवाइट करते हैं. इसी बीच अक्षय भी गेम खेलने आ जाते हैं. टाइगर अक्षय से बोतल मांगते हैं। जब अक्षय उन्हें बोतल देते हैं तो टाइगर कहते हैं कि इसे खोलो, जैसे ही अक्षय बोतल खोलते हैं, बोतल से पूरा कोक बाहर आता है और उनके मुंह पर गिरता है। जिसके बाद टाइगर अप्रैल फूल कहता है और डांस करने लगता है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- ‘अप्रैल फूल बड़े मियां.’ इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- होली का बदला. वहीं दूसरे ने लिखा- अप्रैल फूल अक्षय सर. बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

सम्बंधित खबर