बॉक्स ऑफिस पर ‘Shaitan’ का जलबा जारी, जानिए कमाई का आंकड़ा

अजय देवगन और साउथ सुपरस्टार आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ के जरिए दर्शकों को एक फ्रेश कहानी देखने के मिल रही है। इसका नाम भले ही ‘शैतान’ हो लेकिन ये कोई हॉरर मूवी नहीं बल्कि काले जादू पर बेस्ड है। फिल्म में ज्योतिका की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। रिलीज के 22 दिनों बाद भी ‘शैतान’ करोड़ों का बिजनेस कर रही है।

Date Updated Last Updated : 30 March 2024, 08:01 PM IST
फॉलो करें:

Entertainment News: डायरेक्टर विकास बहल (Vikas Bahal) के लिए दर्शकों के सामने एक नई कहानी परोसना फायदे का सौदा साबित हुआ। विकास की फिल्म ‘शैतान’ की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘शैतान’ को आज 22 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी दर्शकों का क्रेज कम नहीं हो रहा है।

फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन की दमदार एक्टिंग ने सभी को खूब इंप्रेस किया। बॉक्स ऑफिस पर भी ‘शैतान’ ने जमकर कमाई की। ऐसे में अब ‘शैतान’ के 22वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

ओपनिंग डे पर किया था 14.75 करोड़ का कलेक्शन

’शैतान’ ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, बाद में इसकी कमाई में अच्छा खासा उछाल आया। हलांकि, अब धीरे-धीरे कमाई का ग्राफ डाउन होता नजर आ रहा है। इसके बाद भी ये फिल्म बाकी फिल्मों से बेहतर बिजनेस कर रही है। ऐसे में अब ‘शैतान’ के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने 22वें दिन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 135.35 करोड़ रुपये हो गई है। फाइनल आंकड़ो के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना हो। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहतर होंगे।

सम्बंधित खबर