Ranveer Allahbadia Controversy: एक्शन में नजर आई मुंबई पुलिस, रणवीर इलाहाबादिया मामले में 7 लोगों के खिलाफ बयान दर्ज

Ranveer Allahbadia Controversy: मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ अपूर्वा मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इलाहाबादिया के शहर की पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है.

Date Updated Last Updated : 13 February 2025, 05:27 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: social media

Ranveer Allahbadia Controversy: मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ अपूर्वा मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इलाहाबादिया के शहर की पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है.

समय रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब

एक अधिकारी ने कहा कि विवाद के सिलसिले में एक मामले की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई में है. उन्होंने कहा कि टीम बुधवार को खार थाने पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की मेजबानी करने वाले हास्य कलाकार समय रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब किया है.

साइबर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पिछले एपिसोड में भाग लेने वाले ‘गेस्ट’ और ‘जज’ समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया. एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मखीजा, अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इलाहाबादिया के मैनेजर समेत कम से कम सात लोग पुलिस के सामने पेश हुए हैं और बयान दर्ज कराए हैं.

यौन संबंधों के बारे में टिप्पणी का है विवाद

उन्होंने बताया कि इलाहाबादिया समेत शेष लोगों के बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है. अधिकारी ने बताया कि जो लोग शहर से बाहर हैं, उनके भी एक-दो दिन में पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 1.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले इलाहाबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था.

सम्बंधित खबर