सोनू कक्कड़ ने नेहा और टोनी कक्कड़ से तोड़ा रिश्ता? पोस्ट डिलीट कर खड़ा किया सवाल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की बड़ी बहन और जानी-मानी सिंगर सोनू कक्कड़ ने हाल ही में ऐसा कदम उठाया, जिसने कक्कड़ परिवार के फैंस को चौंका दिया. सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने भाई-बहन, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया.

Date Updated Last Updated : 13 April 2025, 04:11 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: sonu kakkar

Sonu kakkar: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की बड़ी बहन और जानी-मानी सिंगर सोनू कक्कड़ ने हाल ही में ऐसा कदम उठाया, जिसने कक्कड़ परिवार के फैंस को चौंका दिया. सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने भाई-बहन, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया. इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई और हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर तीनों भाई-बहनों के बीच ऐसा क्या हो गया.

सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर दिया था बयान

सोनू कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा था — "मुझे दुख है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं." इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. हर तरफ यही सवाल उठने लगे कि हमेशा एक-दूसरे के साथ नजर आने वाले इन भाई-बहनों के बीच आखिर ऐसा क्या हो गया?

कुछ घंटों बाद पोस्ट डिलीट, क्या हुई सुलह?

सोनू का ये पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम स्टोरी से इसे डिलीट कर दिया. इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या अब तीनों के बीच सुलह हो गई है या मामला अभी भी अनसुलझा है.

क्या सच में चल रही है अनबन?

हालांकि, सोनू कक्कड़, नेहा और टोनी कक्कड़ अब भी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं. वहीं, नेहा अकसर अपने भाई-बहनों के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं. मगर लोगों का कहना है कि तीनों के रिश्ते में खटास काफी समय से है. 9 अप्रैल को टोनी कक्कड़ का बर्थडे था, जिसमें न तो सोनू शामिल हुईं और न ही उनके पति नीरज शर्मा. इसके ठीक तीन दिन बाद, 12 अप्रैल को सोनू ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा कर दी.

पब्लिसिटी स्टंट या असली अनबन?

फैंस में इस मुद्दे को लेकर दो तरह की राय है. कुछ लोग इसे एक सीरियस पारिवारिक अनबन मान रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

सोनू कक्कड़ का करियर

सोनू कक्कड़ खुद भी एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर और गीतकार हैं. उन्होंने ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’, ‘ये कसूर’, ‘ब्लू थीम’ और ‘आली रे साली रे’ जैसे गानों में अपनी आवाज दी है. हिंदी के अलावा वो तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और नेपाली गानों में भी सक्रिय रही हैं. सोनू ने 20 दिसंबर 2006 को नीरज शर्मा से शादी की थी.

फिलहाल फैंस इसी इंतजार में हैं कि क्या सोनू और उनके भाई-बहन के बीच सब कुछ फिर से सामान्य हो पाएगा या नहीं.

Tags :

सम्बंधित खबर