नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और फैंस के चहेते कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट या अपने प्यार भले लंहे के लिए नहीं, बल्कि उनके रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों के लिए. दंपत्ति की बेटी एकलीन के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल के बीच सब कुछ ठीक न होने का दावा किया जा रहा है. अब जब इन अटकलों पर जोड़ पकड़ा तो प्रिंस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया अपने रिश्ते पर उठ रहे सवाल पर अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को लोगों ने बहुत गलत तरीके ले लिया है. जिस वीडियो पर ये सभी अटकलें लगाई जा रही हैं वह महज एक पोस्ट है जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की थी, न कि किसी रिश्ते में दरार का संकेत. प्रिंस के अनुसार, अगर वे चाहते तो उसी वक्त सारी
एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंस ने बेहद सहज अंदाज में कहा कि पति-पत्नी के बीच बहस या मतभेद होना बिल्कुल सामान्य बात है. उन्होंने समझाया कि जैसे माता-पिता, भाई-बहनों या परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कभी-कभी झगड़े हो जाते हैं, वैसे ही पति-पत्नी के बीच भी विचारों का टकराव हो सकता है. इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं होता कि रिश्ता खत्म हो रहा है.
प्रिंस नरूला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न तो उन्होंने और न ही युविका ने कभी अलग होने के बारे में सोचा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा कुछ होता, तो वे खुद सामने आकर इसकी जानकारी देते. उनका मानना है कि रिश्तों में समझदारी और संवाद सबसे जरूरी होता है, और वे दोनों इस मामले में परिपक्व हैं.
इंटरव्यू के अंत में प्रिंस ने यह भरोसा दिलाया कि उनका और युविका का रिश्ता प्यार, समझ और विश्वास पर टिका हुआ है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से हकीकत तय नहीं होती. दोनों अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.