'पाकिस्तानी जैसा नाम, हिंदू धर्म मिटाने को तैयार', कंगना रनौत का जोहरान ममदानी पर हमला

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट साझा करते हुए जोहरान के नाम और उनकी कथित हिंदू विरोधी टिप्पणियों पर सवाल उठाए. कंगना ने एक पुराने ट्वीट को रीपोस्ट किया.

Date Updated Last Updated : 26 June 2025, 07:00 PM IST
फॉलो करें:

Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट साझा करते हुए जोहरान के नाम और उनकी कथित हिंदू विरोधी टिप्पणियों पर सवाल उठाए. कंगना ने एक पुराने ट्वीट को रीपोस्ट किया.

जिसमें दावा किया गया कि जोहरान ने टाइम्स स्क्वायर में एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, जहां हिंदुओं और भगवान राम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं. कंगना ने लिखा, "उनकी मां मीरा नायर, भारत की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और पद्मश्री सम्मानित बेटी हैं .

जिन्होंने न्यूयॉर्क में बसे गुजराती मूल के लेखक महमूद ममदानी से शादी की. उनके बेटे का नाम जोहरान है, जो भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगता है. उनकी हिंदू पहचान कहां गई? अब वह हिंदू धर्म को मिटाने को तैयार हैं, वाह!" 

 
जोहरान ममदानी कौन हैं?

33 वर्षीय जोहरान ममदानी, भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा में जन्मे भारतीय मूल के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं. वह डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका के समर्थन से न्यूयॉर्क मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं.

जोहरान ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को हराकर सबको चौंका दिया. अगर वह नवंबर में चुनाव जीतते हैं, तो न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बन सकते हैं. उनकी प्रगतिशील नीतियां डेमोक्रेटिक पार्टी की दिशा को परिभाषित कर सकती हैं.

कंगना ने की मीरा की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जोहरान को "100% कम्युनिस्ट लुनाटिक" करार देते हुए उनकी आलोचना की. ट्रम्प ने उनके लुक और आवाज पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी की. कंगना ने जोहरान की आलोचना के साथ-साथ मीरा नायर की तारीफ की और कहा कि वह उनसे कई बार मिल चुकी हैं.  

सम्बंधित खबर