'पाकिस्तानी दोस्तों से मिलना...', नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत दोसांझ का समर्थन, बोली बड़ी बात 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरविव में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिलजीत के रुख का पूरी तरह समर्थन करते हैं.

Date Updated Last Updated : 30 June 2025, 02:27 PM IST
फॉलो करें:

Naseeruddin Shah supported Diljit Dosanjh: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरविव में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिलजीत के रुख का पूरी तरह समर्थन करते हैं. नसीरुद्दीन ने कहा कि मैं दिलजीत दोसांझ के साथ दृढ़ता से खड़ा हूँ. उनकी कला और उनके विचारों का मैं सम्मान करता हूँ. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दिलजीत अपने बयानों और कार्यों को लेकर चर्चा में हैं. 

पाकिस्तानी दोस्तों के प्रति गहरा प्रेम 

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी उन्हें उनके पाकिस्तानी दोस्तों से मिलने से नहीं रोक सकता. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, "मैं अपने पाकिस्तानी दोस्तों से जरूर मिलूंगा और उन्हें अपना प्यार भेजूंगा." यह बयान भारत-पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और मानवीय रिश्तों को बढ़ावा देने की उनकी सोच को दर्शाता है. नसीरुद्दीन ने साफ किया कि वह कला और दोस्ती को सीमाओं से ऊपर मानते हैं.

किसको बताया जुमला पार्टी 

नसीरुद्दीन ने अपने बयान में 'जुमला पार्टी' पर भी तंज कसा और उनकी कथित 'गंदी चालों' की निंदा की. उन्होंने कहा, "जुमला पार्टी फिर से अपनी गंदी चालें चल रही है, लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं." इसके साथ ही, जो लोग उन्हें 'पाकिस्तान जाओ' कहते हैं, उनके लिए नसीरुद्दीन का जवाब था, "पाकिस्तान नहीं, कैलासा जाओ!" यह कटाक्ष उनके आलोचकों के लिए करारा जवाब है. 

सम्बंधित खबर